Tuesday, December 23, 2014

Masstiii with My Friendsss

Saurabh tandon
Saurabh tandon
Saurabh tandon
Saurabh tandon
Saurabh tandon
Saurabh tandon
Saurabh tandon

कविनगर में बनी सौरभ-मिनाक्षी-कुश की त्रिकोणीय प्रेम कहानी

राज-रमेश ने बनाया, अरुण उपाध्याय ने गाया आहिस्ता-आहिस्ता,

ग़ाज़ियाबाद में सौरभ, कुश और मिनाक्षी ने गुनगुनाया 

  

गाने के एक दृश्य में सौरभ और मिनाक्षी

सुबगाज़ियाबाद में मोक्ष म्यूज़िक की क्रिएटिव टीम के साथ एक्टर सौरभ टंडन, कुश सोईन और मिनाक्षी घुमते पाये गये। पता करने पर मालूम हुआ कि कवि नगर में गायक अरुण उपाध्याय के गाने आहिस्ता-आहिस्ता की शूटिंग की तैयारी हो रही है। और कुछ ही देर में शूटिंग की चहल-पहल शुरू हो गयी। कैमरामैन दीपक सिंह ने कैमरा की सेटिंग शुरू कर दी।  डायरेक्टर मेघा वर्मा ने भी असिस्टेंट-डायरेक्टर सुहैल राही के साथ गाने की स्क्रिप्ट निकाल कर पेन चलाना शुरू कर दिया। कलाकारों का मेक-अप होना शुरू हो गया। और फिर थोड़ी ही देर में.… कैमरा, एक्शन और शूटिंग शुरू

आहिस्ता-आहिस्ता की एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित गाना है, जिसकी शूटिंग का पहला चरण कविनगर में पूरा हो गया। सौरभ टंडन, कुश सोईन और मिनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं।  मुंबई के गायक अरुण उपाध्याय की मखमली आवाज़ में यह गाना नयी संगीतकार जोड़ी राज-रमेश(राज महाजन और रमेश मिश्रा) द्वारा कंपोज़ किया गया है।  गाने की डबिंग दिल्ली स्थित मोक्ष म्यूज़िक स्टूडियो में की गयी है।  

गाने की पहले चरण की शूटिंग में सब ठीक-ठाक रहा।  गाने की वीडियो डायरेक्टर मेघा वर्मा ने बताया कि इस बार हमने गाने में छोटी से कहानी को बुना है, जिससे गाने की रोचकता और बढ़ जाएगी। लोकेशन पर मौजूद पंडित संदीपन शर्मा ने कहा, "मुझे यह गाना बहुत अच्छा लगा। आजकल के शोर-शराबे वाले गानो से अलग हटकर यह गाना दिल को छूता है। मैंने शूटिंग देखी है।  मैं इस गाने का वीडियो देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हूँ। " गाने के किरदार कुश और मनीषा का बतौर एक्टर यह पहला गाना हैं जबकि सौरभ पहले भी एक गाने में एक्टिंग कर चुके हैं। सौरभ कहते हैं, "पहले के मुकाबले मैंने काफी कुछ सीखा हैं, मुझे उम्मीद है की दर्शकों को इस बार मेरी एक्टिंग काफी अच्छी लगेगी। मैं राज सर (राज महाजन) का मुझे गाने में दोबारा मौका देने के लिए धन्यवाद करता हूँ।"

कुश, मिनाक्षी, सौरभ और मेघा 
मोक्ष म्यूज़िक के बिज़नेस हेड, संजय मितवा भी लोकेशन पर मौजूद थे। संजय के अनुसार यह डॉलिवूड की शुरूआत है। हमारी कोशिश रहेगी की नए टैलेंट को स्ट्रगल करने के लिए मुंबई न जाना पड़े, बल्कि दिल्ली में ही अब हम ऐसा मंच तैयार करेंगे जिससे कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन बॉलीवुड और विश्व के मार्किट में दिखा सकें। दोपहर में मोक्ष म्यूज़िक के मैनेजिंग डायरेक्टर, सीईओ एवं म्यूज़िक डायरेक्टर राज महाजन और कम्पनी के वाईस प्रेजिडेंट, अश्वनी राजपूत भी पहुँच गए।  शूटिंग कार्य को देखकर वो भी काफी उत्साहित थे।  गौरतलब है की अभी हाल ही में राज ने रमेश मिश्रा के साथ संगीतकार जोड़ी बनायी है, और बतौर संगीतकार जोड़ी 'आहिस्ता-आहिस्ता' उनका पहला गाना है। राज ने कहा, "जल्द ही हमारे और भी गाने आने वाले हैं। सभी गाने एक बढ़कर एक हैं। हमें विश्वास है की हम अपने चाहने वालों की आशाओं पर खरे उतरेंगे और हमारा म्यूज़िक सभी को पसंद आएगा।"

बहरहाल, शूटिंग का पहला चरण कविनगर, गाज़ियाबाद में पूरा हो गया। अगले सप्ताह तक शूटिंग पूरी हो जायेगी और  जल्द ही यह गाना रिलीज़ होकर आपके सामने होगा।  

My next upcoming album AAHISTA AAHISTA pics ( video coming soon )







ME WITH GREAT SINGER HAMSAR HAYAT NIZAMI JI